फर्जी सिम कार्ड से हुई ठगी: पीओएस संचालकों पर शुरू हुई कार्रवाई तेज, बलौदा बाजार में 4 गए जेल, कई से पूछताछ और जांच जारी

फर्जी सिम कार्ड से हुई ठगी

फर्जी सिम कार्ड से हुई ठगी: पीओएस संचालकों पर शुरू हुई कार्रवाई तेज, बलौदा बाजार में 4 गए जेल, कई से पूछताछ और जांच जारी

क्राइम रिपोर्टर|बलौदा बाजार

साइबर ठगी और आपराधिक गतिविधियों की जांच में फर्जी सिम कार्ड का उपयोग करने के तथ्य निकलकर आए हैं। इसके बाद से पुलिस ने इस नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स और पीओएस संचालकों द्वारा दूसरों के नाम, आईडी और पते का दुरुपयोग कर फर्जी सिम जारी किए गए, जिन्हें उन लोगों को बेच दिया गया, जो इन सिम का उपयोग आपराधिक गतिविधियों में कर रहे थे।

फर्जी सिम कार्ड से हुई ठगी
बलौदा बाजार सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर कार्रवाई की। 

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर बलौदा बाजार पुलिस ने अब तक 4 डिस्ट्रीब्यूटर्स और पीओएस संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य संदिग्धों पर जांच जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के 170 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स और पीओएस संचालकों पर कार्रवाई की जा सकती है। अकेले बलौदा बाजार शहर के अंबेडकर चौक से गार्डन चौक तक 20 से अधिक बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स और पीओएस संचालक जांच के दायरे में हैं।

फर्जी सिम कार्ड से हुई ठगी
कोतवाली पुलिस कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉 सामान्य प्रसव से ट्रिपलेट्स की डिलीवरी: भाटापारा में महिला ने दिया एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म – Un Fear News

बताया जा रहा है कि थाना सिटी कोतवाली पुलिस पिछले दो माह से सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स और पीओएस से पूछताछ कर रही थी, सही और स्पष्ट जवाब नहीं मिलने और गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर कार्रवाई करते हुए चोखेलाल कन्नौजे 23 वर्ष, ग्राम लटुवा, मोहनलाल माहोरे 37 वर्ष, सिविल लाइन बलौदाबाजार, और धनंजय यादव 25 वर्ष, जैतपुरी बेमेतरा को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में इनके द्वारा बताया कि वे गांव-गांव घूमकर सिम बेचने का काम करते थे। इस दौरान वे आवेदकों की आईडी, नाम और फोटो का उपयोग कर सिम एक्टिवेट कर लेते थे, लेकिन सिम उन्हीं व्यक्तियों को न देकर किसी अन्य व्यक्ति को बेच देते थे, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ और सिम का उपयोग अवैध गतिविधियों में होता था।

फर्जी सिम कार्ड से हुई ठगी
कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में सिम कार्ड धारक।

 

यह भी पढ़ें 👉 वन एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़ेंगे युवा: वन विभाग ने शुरू किया ‘युवान’ वालंटियर कार्यक्रम – Un Fear News

इससे पहले पुलिस ने फर्जी सिम बेचने के मामले में शुभम यादव उर्फ बब्बू 25 वर्ष, सिंचाई कॉलोनी बलौदा बाजार को गिरफ्तार किया था। शुभम पूर्व में आइडिया/वोडाफोन में डिस्ट्रीब्यूटर सेल्स एग्जीक्यूटिव था और अपने नाम से बनाए गए लापू आईडी से सिम बेचता था। उसने अपने सहयोगी के माध्यम से गांव-गांव जाकर सिम बेचवाए और आवेदकों के नाम, आईडी और फोटो का दुरुपयोग कर सिम किसी और को उपलब्ध कराया।

फर्जी सिम कार्ड से हुई ठगी
पुलिस गिरफ्त में मोबाइल सिम कार्ड विक्रेता।

यह भी पढ़ें 👉 राजस्व सचिव से नहीं बनी सहमति: सम्मान, सुविधा और सुरक्षा के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी – Un Fear News

पुलिस को शिकायत करने वाले पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने कभी सिम नहीं खरीदा, और न ही उन्हें जानकारी थी कि उनके नाम से सिम एक्टिवेट कर किसी और को दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66सी व 66डी के साथ ही आईपीसी की धारा 420 बजे तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक फर्जी सिम के जरिए होने वाले अपराधों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अब तक 20 संदिग्ध नामों में से 5 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि अन्य डिस्ट्रीब्यूटर्स और पीओएस संचालकों के नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉 मुरूम खदान तालाब बनेगा नया पर्यटन हॉटस्पॉट: चौपाटी, गार्डन और स्मार्ट ठेला से सजेगा बलौदा बाजार शहर – Un Fear News

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी आईडी और दस्तावेजों का उपयोग सोच-समझकर करें और सिम लेने के बाद उसकी सक्रियता की जांच अवश्य कर लें, ताकि वे फर्जीवाड़े और साइबर ठगी से बच सकें।

पुलिस कार्रवाई मोबाइल व्यापारियों में मचा हड़कंप

पुलिस के द्वारा शुरू की गई कार्रवाई के बाद बलौदा बाजार जिले के मोबाइल सिम विक्रेता और मोबाइल विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय से कार्रवाई के निर्देश मिलते ही व्यापारियों से पुलिस पूछताछ शुरू हो गई है। इधर जानकारी आ रही है कि साइबर सेल में रखे लिस्ट की जानकारी व्यापारियों को होने और उसमें नाम होने के बाद व्यापारी हरकत में आ गए हैं। यह भी जानकारी मिल रही है कि सिम कार्ड और मोबाइल बेचने वाले व्यापारियों की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से पुलिस अधीक्षक से मिलने का निर्णय लिया गया है।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *